GhaziabadHealthUttar Pradesh

स्टूडियो कैलासी में महिला उद्यमियों के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरडीसी राजनगर स्थित स्टूडियो कैलासी में महिला उद्यमियों के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुभव मिश्रा एवं उनकी प्रमुख योग प्रशिक्षक राधिका सोनी द्वारा बॉस फेम सक्सेस (Boss Femme Success) के सहयोग से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य उभरती हुई महिला उद्यमियों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग सत्र में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा माइंडफुलनेस गतिविधियों का अभ्यास किया।
इस अवसर पर अनुभव मिश्रा ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को एकाग्र, तनावमुक्त और सकारात्मक बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं योग प्रशिक्षक राधिका सोनी ने महिलाओं को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की मजबूत आधारशिला है।


कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रतिभागियों ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और संतुलित जीवनशैली के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित यह विशेष सत्र महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी एवं लाभदायक साबित हुआ, जिसमें योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सफल जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button