गजप्रस्थ में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, धूमधाम से निकली गणेश यात्रा

गाजियाबाद (हिन्द आत्मा)। गजप्रस्थ स्थित रामनगर में भगवान श्री गणेश की दस दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के निवास स्थान 262-ए, रामनगर, गजप्रस्थ पर पिछले दस दिनों से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना का आयोजन चल रहा था।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम और संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर स्थानीय निवासियों के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन एवं नमन किया। इस दौरान सभी ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों की ओर से राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा भगवान श्री गणेश से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौमाता शम्भुनंदिनी के साथ भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भगवान गणेश की यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को लेकर धूमधाम से गंगनहर, मुरादनगर की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में पंडित अशोक भारतीय, संदीप त्यागी रसम, राजेश वर्मा, संजय शर्मा, अमित वर्मा, सार्थक वर्मा, तनिष्का वर्मा, आनंद वर्मा, नरेश शर्मा, अदिति, आदित्य, आयुष राजेश, प्रीति, वेदप्रकाश पाण्डेय, समृद्धि पाण्डेय, पूजा पाण्डेय, संस्कृति पाण्डेय, आयुषी वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, रश्मि वर्मा, बबलू वर्मा, काव्य वर्मा, दिवेश्वरा, वरुण वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



