स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने गौतमबुद्धनगर में किया चुनाव प्रचार

23 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति
गौतमबुद्धनगर (हिन्द आत्मा)। विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने गौतमबुद्धनगर में चुनाव प्रचार-प्रसार करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियों, संगठनात्मक कार्ययोजना और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

गौतमबुद्धनगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, पश्चिम क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य राजे कसाना, जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर, जिला संयोजक संदीप शर्मा, विधानसभा संयोजक शक्ति रावल रावत तथा जिला सह-संयोजक नरेंद्र नागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा दनकौर स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में स्नातक निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई। वहीं, नोएडा महानगर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में कामकाजी बैठक आयोजित हुई। जेवर, दादरी और नोएडा विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

बैठकों में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रत्येक स्नातक मतदाता तक पहुंचकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करें और भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सक्रियता से कार्य करें। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 23 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।



