
नई दिल्ली। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आज “एकदाना फाउंडेशन” की ओर से पालिका बाजार के बाहर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, कर्मचारियों और आगंतुकों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े अमित कुमार, ललित बजाज, धीरज शर्मा, विनीत कौशिक, राकेश कपूर, अमित अरोड़ा, कुणाल और विकास सचदेवा सहित पालिका बाजार के अनेक दुकानदारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को शरबत वितरित किया।

फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है तथा ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और इस पहल की सराहना की।




