Sports

IND vs ENG, 1st T20I: अर्शदीप से लेकर बटलर तक, पहले टी20 मुकाबले में बनें 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

India vs England, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज के पहले ही मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से कई खिलाड़ी प्रचंड लय में नजर आए. इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. बात करें मैच के दौरान किन पांच खिलाड़ियों हस उपलब्धि हासिल की, तो वो कुछ इस प्रकार हैं. 

टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने अर्शदीप 

अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह खास उपलब्धि भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज थी. जिन्होंने टी20 में 96 विकेट चटकाए हैं. 

मगर पिछले मुकाबले में दो विकेट प्राप्त करते हुए टी20 में अर्शदीप के विकेटों की संख्या 97 हो गई है. देश के लिए उन्होंने अबतक कुल 61 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 61 पारियों में 17.91 की औसत से 97 सफलता हासिल हुई है. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन नौ रन खर्च कर चार विकेट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button