GhaziabadMeerutNationalUttar Pradesh

विश्व युवा कौशल दिवस पर सांसद अरुण गोविल के साथ कार्तिक शर्मा ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया गया विशेष जोर

गाजियाबाद/मेरठ। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय साइकिलिस्ट, फिट इंडिया एम्बेसडर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) कार्तिक शर्मा ने मेरठ–हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता अरुण गोविल के आवास पर उनके साथ वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की सकारात्मक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान संत कबीर का प्रसिद्ध दोहा— “तुलसी काया खेत है, मानस भयो किसान। पाप-पुण्य दो बीज हैं, बुवाई सो लुने निदान।।” — उद्धृत करते हुए प्रकृति संरक्षण और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।
कार्तिक शर्मा ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सांसद अरुण गोविल ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में कहा गया कि वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उपस्थित लोगों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button