DharamGhaziabadUttar Pradesh

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य धर्मवीर प्रजापति ने सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान श्री दूधेश्वरनाथ महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।


मंदिर पहुंचने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अध्यक्ष एवं मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने उनका स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाराजश्री ने मंत्री धर्मवीर प्रजापति को आशीर्वाद प्रदान किया।


इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने मंत्री को भगवान दूधेश्वरनाथ महादेव का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा से जुड़े जनप्रतिनिधियों को सदैव धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने धर्मवीर प्रजापति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा की मंगलकामना की।


राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंदिर की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक गतिविधियों एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाता है।
उल्लेखनीय है कि धर्मवीर प्रजापति वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के राज्यमंत्री के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। वे समाज सेवा, संगठनात्मक कार्यों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिवार, संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button