रायन इंटरनेशनल स्कूल गाज़ियाबाद में भव्य संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन

गाजियाबाद। रायन इंटरनेशनल स्कूल गाज़ियाबाद में संस्थापक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिन संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो के जन्मदिवस को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु प्रार्थना से हुआ, विशेष प्रार्थना ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। विद्यार्थियों ने प्रार्थना संगम प्रस्तुत किया। रंगारंग प्रस्तुतियों की शुरुआत स्वागत नृत्य और जन्मदिन नृत्य से हुई। विचार और राष्ट्रनिर्माता एवं वैश्विक नेतृत्व निर्माण विषय पर प्रस्तुति दी गई।। संपूर्ण विद्यालय ने एक स्वर में राष्ट्रीय प्रतिज्ञा ली। रायन समाचार खंड में रायन समूह की नवीनतम उपलब्धियों को साझा किया गया। पुरस्कार वितरण में दसवीं (2024-25) के विद्यार्थियों को शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक परोपकार: सर्वोत्तम गुण ने समाज सेवा और दान के महत्व को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रेट्रो वाद्यवृंद प्रस्तुत कर समारोह को और भी जीवंत बना दिया। सभी ने एक साथ रायन प्रतिज्ञा दोहराई। इस अवसर पर प्राचार्या अंजु शर्मा ने चेयरमैन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। पूरे विद्यालय परिवार ने विद्यालय गीत और राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने समाजहित से जुड़े विशेष उपक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। अनाथालय और विशेष बच्चों के विद्यालय में चैरिटी ड्राइव आयोजित की गई, जहाँ जरूरतमंदों को वस्त्र, पुस्तकें और उपयोगी सामग्री भेंट की गई। विद्यालय परिसर एवं आस-पास क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्थापक दिवस पर कक्षा एक से 12वीं और मॉन्टेसरी विंग तक के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जन्मदिन संदेश, बिस्कुट सजावट, मूल्य प्रस्तुति, भाषण, निबंध, पत्र लेखन और सुलेख लेखन जैसी गतिविधियों ने इस दिन को रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और कृतज्ञता से भर दिया। संस्थापक दिवस 2025 विद्यालय के लिए एक भव्य, अविस्मरणीय और सार्थक अनुभव रहा।




