खेलो में सुरक्षित है युवाओं का भविष्य : चौ. नीरपाल

दिल्ली। मयूर विहार फेस 3 ऑडोटोरियम में प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल का सामान देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को खेल का सामान देकर खेलने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार और खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, दिल्ली खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रियान त्यागी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की टीम लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है और हम बहुत जल्द पूरे दिल्ली प्रदेश में खेलों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने जा रहे हैं।

दिल्ली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह व प्रभारी अजीत सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान त्यागी, प्रदेश महासचिव शमशाद मलिक, लक्ष्मीकांत, जय प्रकाश, दिल्ली सोशल मीडिया के प्रभारी नितिन त्यागी, गाजियाबाद खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चौधरी संजीव, पश्चिम दिल्ली के जिला अध्यक्ष रोहित कश्यप, उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष फैसल चौधरी, प्रवीण गुप्ता, बहन अन्नू कश्यप उपस्थित रहे।
इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवाओं को पार्टी ज्वाईन कराई।



