संगठन ही शक्ति है–विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा का स्थापना दिवस 21 सितंबर को


गाज़ियाबाद। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 21 सितंबर को हिंदी भवन, लोहिया नगर गाज़ियाबाद में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मातृ-पितृ की उत्कृष्ट सेवा करने वाले व्यक्तियों को “श्रवण कुमार” उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित होगा।

पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा ‘हनुमान’ ने संगठन के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, लेकिन संगठित होने पर उसमें अद्भुत शक्ति का संचार हो जाता है। संगठन की शक्ति से बड़े-बड़े कार्य सरलता से पूरे किए जा सकते हैं। संगठित परिवार, समाज और देश हमेशा खुशहाल और सुरक्षित रहते हैं, जबकि असंगठित होने पर कलह और अशांति का माहौल बन जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन ही विजय का मार्ग है। यदि संगठन किसी अच्छे कार्य के लिए हो तो वह वरदान बनता है और गलत उद्देश्य के लिए संगठित होने पर अभिशाप सिद्ध होता है। प्रत्येक धर्मग्रंथ भी संगठन और एकता का संदेश देते हैं और मानवता को परस्पर प्रेम, सहयोग और संवाद का मार्ग दिखाते हैं।

समारोह में संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिनमें संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, धर्माचार्य प्रमुख ब्रजकिशोर बृजवासी, पंडित राकेश शास्त्री, उपाध्यक्ष आर.सी. शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता (महिला प्रकोष्ठ) अल्पना सागर शर्मा, प्रीति चंद्रा राय, सतीश भारद्वाज, सागर शर्मा, कपिल पंडित, विनीत शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, शिव कुमार शर्मा, देवाशीष ओझा, संजय कुमार शुक्ला, रघुनंदन भारद्वाज, चेतन पंडित, ऋषिपाल शर्मा, नीरज शर्मा, अमित शर्मा, अशोक भारतीय, लोकेश कौशिक और प्रमोद कुमार शर्मा प्रमुख हैं।
स्थापना दिवस समारोह में संगठन और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी होगा।



