GhaziabadUttar Pradesh

इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के सहयोग से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य मेले का आयोजन

गाजियाबाद। इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के सहयोग से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा जनपद गाजियाबाद के भोजपुर ब्लॉक मोदीनगर तहसील के अंतर्गत त्योड़ी ग्राम के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले में अभिनव गोपाल आईंएएस मुख्य विकास अधिकारी, आयरन मैन ऑफ़ गाजियाबाद, रेड क्रॉस उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश मोहन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी, डॉ. अनिल यादव जिला क्षय रोग अधिकारी की गरिमा मई उपस्थिति में 50 पात्र क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली तथा स्वास्थ्य मेले में उपस्थित सभी माता और बहनों को लगभग 3000 सेनेटरी पैड वितरित किए।

रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि आज रेड क्रॉस गाजियाबाद शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र मोदीनगर तहसील में भोजपुर ब्लॉक के गांव त्योड़ी के स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता मेले में इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के सहयोग से 50 टी. बी रोगियों को 6माह के लिए गोद लेकर पुष्टाहार पोटली वितरित की तथा मेले में आई हुई सभी माता और बहनों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए सेनेटरी पैड वितरित किए जिसकी मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा अन्य उपस्थित चिकित्सकों व प्रबुद्ध नागरिकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता, इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, रानू वैश्य, संजय यादव तथा जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 2025 तक टीवी मुक्त भारत को सफल बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button