Uttar Pradesh

सतीश पोरवाल बने जय वैश्य समाज के इटावा जिला अध्यक्ष

इटावा। जय वैश्य समाज के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समाज के संस्थापक अध्यक्ष राजीव कुमार पोरवाल द्वारा सतीश पोरवाल (निवासी हनुमंतपुरा, इटावा) को जय वैश्य समाज का जिला अध्यक्ष, इटावा (उ०प्र०) नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति से समाज में हर्ष का माहौल है। पोरवाल समाज के वरिष्ठजनों राम अवतार पोरवाल, हरि ओम पोरवाल, सत्यनारायण पोरवाल, विपिन पोरवाल, पंकज पोरवाल, डॉ. राधेश्याम पोरवाल एवं किशन चंद्र पोरवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सतीश पोरवाल को बधाई दी।

वरिष्ठजनों ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि सतीश पोरवाल के नेतृत्व में इटावा जनपद का वैश्य समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश पोरवाल ने इस अवसर पर समाज के संस्थापक अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से समाज को सशक्त बनाना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर अनेक समाजसेवियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button