GhaziabadHealthUttar Pradesh

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टी.बी. पीड़ितों को पोषण पोटली का वितरण

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मांदड़, आईएएस, जिलाधिकारी की प्रेरणा से एवं इनर व्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षय रोग मुक्त जनपद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर मिज़ोरम के महामहिम राज्यपाल डॉ. जन. विजय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। साथ ही, महामहिम राज्यपाल ने सभी रोगियों के अभिभावकों को रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा प्रदान की गई मिष्ठान सामग्री भी दी और दीपावली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित की।

ज्ञातव्य हो कि रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद पिछले तीन वर्षों से टी.बी. के विरुद्ध अभियान चला रही है। इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। लोगों ने इस सामाजिक समर्पण की सेवा को पुण्य लाभ कमाने का अवसर बताया है और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस तरह के सहयोग से रेड क्रॉस की ताकत दोगुनी हो गई है।

कार्यक्रम का संचालन और संगठन रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता, एम.सी. गौड़, आर.डी. शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश गुप्ता, ओम दत्त कौशिक और संजय यादव ने किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एवं स्थानीय नामचीन प्रेस बंधु, राजनीतिक और सामाजिक नेता, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने रेड क्रॉस गाजियाबाद के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button