
सभी सांसदों, विधायकों और नेताओं ने दी सहयोग राशि
नई दिल्ली। पंजाब में आई भीषण बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राष्ट्रीय लोकदल परिवार ने सामूहिक रूप से सहयोग राशि प्रदान की। रविवार को नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की।

इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने अपने गन्ना भुगतान से ₹2,51,000 (दो लाख इक्यावन हजार रुपये) का चेक सौंपा। इसी प्रकार उपस्थित सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान, नेता सदन राज्यपाल बालियान, विधायक अशरफ अली खान, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक मिथिलेश पाल, विधायक अजय कुमार, विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी योगेश नौवार, विधायक मदन भैया, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व विधायक राव वारिस, पतला चेयरपर्सन के पति देवेंद्र व योगेंद्र पतला’ मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, श्री पीतम प्रमुख, प्रमुख प्रतीक भरंगर, प्रदेश सचिव विजय कौशिक, वरिष्ठ नेता श्री विश्वास सहित सभी नेताओं ने भी अपनी-अपनी सहयोग राशि देकर बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान दिया।
चौधरी जयंत सिंह ने इस सामूहिक सहयोग के लिए सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“यह मदद केवल धनराशि नहीं बल्कि एकता और मानवीय जिम्मेदारी का प्रतीक है। राष्ट्रीय लोकदल इस कठिन समय में पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।”



