GhaziabadPoliticsUttar Pradesh

राकेश टिकैत सहित विधायक व पूर्व विधायकों पर आरोप तय, चलेगा मुक़दमा

गाजियाबाद। शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी, एमएलए कोर्ट ग़ाज़ियाबाद निशान्त मान की अदालत मे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा , पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, पूर्व विधायक वीर पाल राठी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी, पूर्व प्रमुख अजय पाल सहित 25 आरोपी पेश हुए।
सन् 2014 मे किसानों, रालोद कार्यकर्ताओं व भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा स्व चौधरी अजित सिंह की दिल्ली मे कोठी ख़ाली करने के विरोध में मुरादनगर गंग नहर पर किये गये विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने मुरादनगर थाने पर मुक़दमा पंजीकृत किया था जिसमें 36 व्यक्तियों को नामज़द किया गया था। उपरोक्त सहित 25 लोग न्यायलय में हाजिर हो रहे हैं।
आज सभी आरोपी अपने वकील चौधरी अजय वीर सिंह के साथ न्यायालय में उपस्थित हुए और पुलिस द्वारा लगाए गये आरोपों पर विस्तृत बहस की तथा माँग की कि पुलिस द्वारा झूठे आरोप नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लगाये गए हैं, कोई साक्ष्य पुलिस उपस्थित व्यक्तियों के खिलाफ प्रस्तुत नहीं कर सकी है इसलिए न्यायालय द्वारा उन्हें आरोपों से मुक्त किया जाए। सरकारी वकील विशम्बर सिंह ने कहा कि मुकदमे में परिक्षण के बाद ही तय हो सकेगा कि उपस्थित व्यक्तियों के खिलाफ साक्ष्य हैं या नही, इसलिए इस स्तर पर आरोप मुक्त नहीं किया जा सकता।
स्पेशल जज एमपी,एमएलए श्री निशांत मान ने सभी लोगों पर आरोप तय कर साक्ष्य के लिए अगली तारीख़ 30 अप्रैल नियत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button