यशोदा मेडीसिटी द्वारा यशोदा हाफ मैराथन 3.0 का आयोजन 28 को
विश्व हृदय दिवस से पहले हृदय स्वास्थ्य और सामुदायिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए यशोदा मेडीसिटी ने यशोदा हाफ मैराथन 3.0 का लोगो और मेडल अनावरण किया
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों में से एक, यशोदा मेडीसिटी ने आज यशोदा हाफ मैराथन 3.0-‘रन फॉर योर हार्ट’ के तीसरे संस्करण के लोगो, टी-शर्ट और मेडल का आधिकारिक अनावरण किया। यह मैराथन रविवार, 28 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें दीपक अग्रवाल, आईएएस, प्रबंध निदेशक, नाफेड, अभिनव गोपाल, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद, विक्रमादित्य सिंह मलिक, आईएएस, नगर आयुक्त, गाजियाबाद, निमिष पाटिल, आईपीएस, उप पुलिस आयुक्त (ट्रांस-हिंडन, गाजियाबाद) और अतुल वत्स, उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण शामिल थे। उन्होंने यशोदा मेडीसिटी की नेतृत्व टीम के साथ मिलकर इस साल के मैराथन का अनावरण किया। उनकी उपस्थिति ने स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली सामुदायिक पहल के महत्व को रेखांकित किया।
अनावरण के अलावा, यशोदा मेडीसिटी की कार्डियोलॉजिस्ट टीम द्वारा पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने हृदय स्वास्थ्य, निवारक देखभाल और आजकल सभी उम्र के समूहों में बढ़ रहे हृदय रोगों के मामलों पर चर्चा की।
इस साल 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मैराथन को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है, 21.1 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर, जो अनुभवी धावकों और शुरुआती प्रतिभागियों दोनों के लिए उपयुक्त है। इसका शुभारंभ यशोदा मेडीसिटी से होगा और यह एलीवेटेड रोड और राज नगर एक्सटेंशन से होकर गुजरेगा तथा यशोदा मेडीसिटी पर ही समाप्त होगा।
सामान्य श्रेणियों में प्रतिभागियों की प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। 21.1 किलोमीटर दौड़ के पुरुष और महिला विजेताओं को ₹11,000, पहले और दूसरे रनर-अप को क्रमशः ₹7,100 और ₹5,100 पुरस्कार मिलेगा। 10 किलोमीटर दौड़ में विजेताओं को ₹7,100 और पहले व दूसरे रनर-अप को क्रमशः ₹5,100 और ₹3,100 मिलेगा। 5 किलोमीटर दौड़ में विजेताओं को ₹5,100 और पहले व दूसरे रनर-अप को क्रमशः ₹3,100 और ₹2,100 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ये प्रस्कार प्रतिभागियों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
डॉ. पी.एन. अरोड़ा, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, यशोदा मेडिसिटी ने कहा, “स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है। सभी उम्र वर्गों में हृदय संबंधी मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, हमारा ‘रन फॉर योर हार्ट’ अभियान, जो विश्व हृदय दिवस के साथ जुड़ा है, लोगों को जागरूक करने और रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित करता है। यशोदा हाफ मैराथन 3.0 समुदाय को एक साथ आने, फिटनेस का जश्न मनाने और हृदय स्वास्थ्य के लिए सक्रिय कदम उठाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।”
शुभांग अरोड़ा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, यशोदा मेडीसिटी, ने कहा, “इस मैराथन के माध्यम से हम लोगों को सरल लेकिन प्रभावशाली कदम उठाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। हृदय के लिए दौड़ना जीवन के लिए दौड़ने का प्रतीक है, और हमें गर्व है कि हम इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए समुदाय को एक साथ ला रहे हैं।”
दीपक अग्रवाल, आईएएस, मैनेजिंग डायरेक्टर, नाफेड ने कहा, “यशोदा हाफ मैराथन 3.0 जैसे कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने वाली पहल सभी उम्र के लोगों में हृदय स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करती हैं।”
यह कार्यक्रम यशोदा मेडीसिटी के उस निरंतर मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हृदय स्वास्थ्य, रोकथाम और सामुदायिक फिटनेस के महत्व के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।



