GhaziabadPoliticsUttar Pradesh

गाजियाबाद के पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यपाल मिजोरम जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह ने 25 क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित की

गाजियाबाद। रेड क्रॉस गाजियाबाद पिछले तीन वर्षों से सामाजिक कार्यों में संलग्न है जिसमें क्षय रोग उन्मूलन अभियान में विशेष सक्रियता निभाई जा रही है।
क्षय रोग मुक्त भारत आंदोलन की प्रमाणिकता को सार्थक करते हुए आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद इकाई के तत्वाधान में इनरव्हील क्लब गाजियाबाद ग्रेटर की सहयोग से 25 क्षय रोगियों को गाजियाबाद के पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री महामहिम राज्यपाल मिजोरम जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में उनके गृह क्षेत्र में उनके निवास (गाजियाबाद) पर गोद लिया गया तथा सभी को पोषण पोटली भी वितरित की गई।
आज के कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि महामहिम ने सभी रोगियों से व्यक्तिगत भेंट करके कुशलक्षेम जाना तथा सभी को स्वस्थ रहने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता ने वार्ता में बताया कि हम पिछले तीन वर्ष से टी.बी. को सामाजिक दुश्मन मानकर इसके विरुद्ध इनरव्हील क्लब रोटरी क्लब आदि सामाजिक संगठनों का सहयोग लेकर युद्ध स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं, अब जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी वर्ष में इस भयंकर बीमारी को सामूल नष्ट करने का आह्वान कर रहे हैं।
हमने पोलियो को मिटाया है अब टी.बी. की बारी है।
हम सब मिलकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं किसी पर कोई एहसान नहीं।
स्वस्थ जनपद की अलख गाजियाबाद के जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज इस अभियान में इनरव्हील अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, रेडक्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग, धवल गुप्ता, संदीप गुप्ता, वाई.पी.सिंह, विपिन अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा के अतिरिक्त क्षय रोग विभाग से सुमन व अन्य का विशेष सहयोग मिला।
आज के सुंदर आयोजन के लिए महामहिम व उनकी सुपुत्री मृनालिनी सिंह ने रेड क्रॉस व इनर व्हील की  बहुत-बहुत प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button