गाजियाबाद में हनुमान जन्मोत्सव पर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

गाजियाबाद। गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजियाबाद में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा विधि-विधान से आरती कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, किरण शर्मा एडवोकेट, मोनिका बग्गा एडवोकेट, रोशनी एडवोकेट, दिनेश कांत मेहता, समसुद्दीन सैफी, पुनीत कुमार लव, कपिल गोयल, हर्ष कौशिक, पवन शर्मा, अमित शर्मा, लालमन सिंह, इस्माइल खान, बाबूराम शर्मा, सूर्यकांत, त्रिलोकी सिंह, रियाज अहमद, लज्जा यादव, योगेश शर्मा, कुंदन मिश्रा, अशोक कौशल, जग्गू प्रधान, हरि ओम भारद्वाज, मोहम्मद कासिम, रवि सूर्य, हर्ष सूर्य, अमित कुमार बंटी, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, मोहम्मद आसिफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



