DharamGhaziabadUttar Pradesh

अशोक नगर के शिवालिक पार्क में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन

गाजियाबाद। अशोक नगर स्थित शिवालिक पार्क में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीमान नीरज जी (प्रांत टोली सदस्य एवं राष्ट्रदेव मासिक पत्रिका के संपादक) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मदनपाल (निरीक्षक, शिशु शिक्षा समिति एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गांधी नगर) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सम्मेलन का पावन सानिध्य महंत श्री विजय गिरी महाराज द्वारा प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. गौरव सिरोही रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सन्यास आश्रम दयानंद नगर के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं महिलाओं द्वारा भजन गायन तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक का मंचन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिंदू एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और राष्ट्र निर्माण की भावना सुदृढ़ होती है। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट रहने का सशक्त संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्येक रविवार को इस प्रकार के हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिरोही, उपाध्यक्ष डॉ. प्राची गर्ग, श्रीमती आशा गोयल, श्रीमती अलका वाटला, डॉ. जितेंद्र आर्य, सचिव लोकेश जी, मनीष जी, कोषाध्यक्ष अमित बंसल जी, प्रमोद सिंघल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button