GhaziabadUP PoliceUttar Pradesh

आगामी त्योहारों के मद्देनजर नागरिक सुरक्षा की नगर स्तरीय बैठक आयोजित

गाजियाबाद। आगामी रामनवमी और ईद-उल-फितर जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय, राजनगर में अपर जिलाधिकारी नगर/उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा विकास कश्यप के निर्देशन एवं चीफ वार्डन ललित जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी डिवीजनों के डिविजनल वार्डन, स्टाफ ऑफिसर तथा घटना नियंत्रण अधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, वार्डनों की भर्ती एवं प्रशिक्षण तथा विभाग को और अधिक सक्रिय बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह ने जानकारी दी कि रामनवमी के अवसर पर दुर्गा देवी मठ मंदिर (द्वारकापुरी, दिल्ली गेट) तथा ईद-उल-फितर के अवसर पर कैल भट्टा सहित विभिन्न मंदिरों एवं मस्जिदों पर वार्डनों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही आगामी वार्डन सेवा प्रशिक्षण में अधिक से अधिक प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के समापन पर पूर्व उपनियंत्रक जसवंत सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं चीफ वार्डन ललित जायसवाल, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन राजेंद्र शर्मा, डिवीजनल वार्डन रिजर्व हर्ष वर्मा, टाउन हॉल डिवीजन के डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, सुधीर कुमार, ए. के. ठाकुर, डिप्टी डिवीजनल वार्डन रवि अग्रवाल, मंजूर हसन, स्टाफ ऑफिसर नवनीत चौधरी, सुशील कुमार, रमन सक्सेना, संध्या त्यागी, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा, डॉ. मृगांक, जयप्रकाश गर्ग, श्रीप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, हेमंत कुमार सिंह, मंजू गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button