GhaziabadPatlaUttar Pradesh

नगर पंचायत पतला में पीएम आवास 2.0 कार्यक्रम का आयोजन, लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

पतला। नगर पंचायत पतला क्षेत्र के कृष्णा पार्क में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM आवास 2.0) के अंतर्गत एक भव्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा पार्क पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती मंजू सिवाच उपस्थित रहीं, जिन्होंने योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के साथ किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लाभार्थी, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधायक मंजू सिवाच ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पीओ डूडा/अपर नगर आयुक्त ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीएम आवास 2.0 के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है और समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी आँचल पांडेय ने भी नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी साझा की और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अवर अभियंता योगेंद्र चौधरी सहित समस्त जनप्रतिनिधि, सभासदगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लाभार्थियों को बधाई दी और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका पक्का घर बनाने का सपना साकार होने जा रहा है।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं अब तेजी से आमजन तक पहुंच रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button