GaurakhpurUttar Pradesh

इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गीडा गोरखपुर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण सम्पन्न

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया भवन का उद्घाटन, शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

गीडा, गोरखपुर। गीडा क्षेत्र स्थित इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह 04 फरवरी 2026 को अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। भवन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने कर-कमलों द्वारा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की।

संस्थापक स्वर्गीय हाजी शरीफ अहमद पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक स्वर्गीय हाजी शरीफ अहमद के जीवन, संघर्ष और शैक्षणिक योगदान पर आधारित पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। वक्ताओं ने स्वर्गीय हाजी शरीफ अहमद को शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी एवं समाजसेवी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा की मजबूत नींव पड़ी।

नव भवन संस्थान की प्रगति का प्रतीक : शोएब अहमद

कॉलेज प्रबंधन शोएब अहमद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नव निर्मित भवन संस्थान के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि कॉलेज को आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके।

युवाओं से शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संबोधन में कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को आत्मविकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से उनका लाभ उठाने की अपील की।

जिले के लिए गर्व का विषय बन रहा है कॉलेज : कुलपति

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कॉलेज में दी जा रही बेहतर शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स जिले के लिए गर्व का विषय है और यह संस्थान धीरे-धीरे क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त है नव निर्मित भवन

कॉलेज प्रबंधक वह ऑल इंडिया मीडियम एंड स्मॉल न्यूजपेपर फेडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद अनुसार नव निर्मित भवन में आधुनिक कक्षाएं, स्मार्ट शैक्षणिक सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह पूरे समय शिक्षा, विकास और प्रेरणा के सकारात्मक संदेश के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर वाइस चांसलर पूनम टण्डन, स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ० संजय त्रिपाठी, डायरेक्टर विनोद सिंह,बुद्धा के डायरेक्टर दीपक अग्रवाल, भाजपा नेता अस्टभुजा शुक्ला, रमाशंकर सिंह, काउसिंल के मंेम्बर ज्वाइंट सेक्रटरी कमर महमूद, आसिफ इकाब, सैयद अहमद अरबी, अहमद इलियास, इंजी० शम्स अहमद अन्य काॅलेज के प्रिंसिपल, अध्यापकगण, काॅलेज स्टाफ के साथ तमाम सामाजिक कार्यकता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button