Uncategorized

रात्रि में ठंड से ठिटुरते लोगों को कम्बल ओढ़ाकर दी राहत

अरुणिमा सोशियल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा समाज में किए जा रहे हैं अनुकरणीय कार्य 

पूर्वी दिल्ली। अरुणिमा सोशियल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी (पंजी.) की ओर से असहाय और जरुरतमन्द लोगों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सड़क के किनारे फुटपाथों पर सो रहे लोगों को कम्बल ओढ़ाकर की गयी।

जिन स्थानों पर जाकर जरुरतमन्दों को कम्बल ओढ़ाए गये, उनमें साईं मन्दिर लाल बत्ती, और हसनपुर डिपो के पास, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की बान्ड्री के साथ बने फुटपाथ, मयूर विहार फेस-2 के मैट्रो स्टेशन के नीचे बने डिवाइडर, खिचड़ीपुर पुल के नीचे फुटपाथ प्रमुख थे। 

यह कार्यक्रम संस्था की संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. अरुणा आनन्द की प्ररेणा से शुरु की गई सेवा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए किया गया।

इसका उद्देश्य कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत पहुँचाना था। कार्यक्रम के दौरान ठंड के प्रकोप से प्रभावित लोगों को कम्बल ओढ़कर सहायता प्रदान की गई।

संस्था के महासचिव रवीन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद आहूजा, चैयरमैन अजय आनन्द, डॉ. भावेश आनन्द आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में अमित गुप्ता और सुश्री नीतू गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button