कंट्री इन एंड सुइट्स, साहिबाबाद में भव्य आयोजन के साथ होगा 2026 का स्वागत

साहिबाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहिबाबाद स्थित रेडिसन ग्रुप के फाइव स्टार होटल कंट्री इन एंड सुइट्स बाय रेडिसन में नए वर्ष 2026 का स्वागत भव्य अंदाज़ में किया जाएगा। 31 दिसंबर की रात होटल के दरबार हॉल में विशेष आयोजन के माध्यम से मेहमानों के लिए यादगार जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

होटल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस) एवं यूनिट हेड सुदेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नए साल का आगाज बेहद शानदार तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल की प्राथमिकता अपने मेहमानों को देश-विदेश के चुनिंदा व्यंजनों, लाइव एंटरटेनमेंट और बेहतरीन आतिथ्य अनुभव प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात के लिए विशेष थीम के तहत आयोजन को सजाया गया है, जिसमें
अनलिमिटेड प्रीमियम ड्रिंक्स
लाइव मनोरंजन कार्यक्रम
अनलिमिटेड शुद्ध शाकाहारी एवं नए-नए व्यंजनों का भव्य बुफे की विशेष व्यवस्था की गई है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मेहमानों के मनोरंजन और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सभी लोग नए वर्ष का स्वागत यादगार अंदाज़ में कर सकें।



