GhaziabadUttar Pradesh

बरसात में जलभराव से परेशान प्रताप विहार कॉलोनी, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद। लाइन पार क्षेत्र की प्रताप विहार कॉलोनी में बरसात के मौसम में जलभराव ने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। थोड़ी सी बरसात होते ही यहाँ के घरों में पानी घुस जाता है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायतें कई बार नगर निगम, जीडीए और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लिया और रविवार को उनके निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार उपाध्याय ने टीम के साथ पूरे इलाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने माना कि यह समस्या गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतीक सोसाइटी के पास बड़े नाले को छोटा कर पाईप डाल दिए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। तेज बारिश में पीछे से पानी का दबाव बढ़ जाता है और निकासी न होने पर वह प्रताप विहार इलाके में भर जाता है।

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष उपाध्याय ने ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से कमिश्नर को अवगत कराया जाएगा और जल्द ही समाधान की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

इधर, श्री रामचरितमानस रामलीला समिति द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचीं महापौर सुनीता दयाल ने भी इस मुद्दे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम, जीडीए और आवास विकास के सहयोग से दोबारा से बड़ा नाला बनाया जाएगा, जिससे बरसात के पानी की निकासी सुगम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button