
-कोविड के बाद बच्चों आँखो से जुड़ी समस्याएं ज़्यादा बढ़ी हैं।
-इस समस्या को देखते हुए मेगा हेल्थ कैम्प का होगा आयोजन
साहिबाबाद। कोविड के बाद बच्चों और युवाओं में कई तरह की समस्याएं देखी गई है। ऐसे में लोगों को जागरूक किये जाने की जरूरत है। खास कर बच्चों और उनके अभिभावकों को । ऐसे में “माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट”, “नारायण हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर”, डिफेंस कॉलोनी भोपुरा, और “एकदाना फाउंडेशन” की ओर से डिफेंस कॉलोनी भोपुरा स्थित “डायमंड ब्लूम पब्लिक स्कूल” में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कराई।

इस मौके पर जीटीबी हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर धनंजय कुमार ने कहा कि कोरोना के समय स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों ने स्क्रीन पर ज़्यादा समय बिताया, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों में आंखो से जुड़ी समस्या तेजी से बढ़ी है। मोबाइल और लैपटॉप पर ज़्यादा समय तक पढ़ाई करने की वजह से मायोपिया की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को जागरूक किए जाने की ज़रूरत है ताकि वे अपने बच्चों को मोबाइल, लैपटॉप आदि पर कम समय व्यतीत करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने वाली संस्था “एकदाना फाउंडेशन” और माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट व “नारायण हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर“ को बधाई देता हूँ कि उन्होंने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जहाँ बड़ी संख्या में ज़रूरतमंद लोगों ने हेल्थ जाँच कराई।
कैम्प में आयोजन बच्चों मे दन्त रोग, चर्म रोग, पेट की समस्या, बढ़ते मोटापा और ब्लड ग्रुप की जाँच की गई।
एकदाना फाउंडेशन के फ़ाउण्डर ट्रस्टी अमित कुमार ने कहा कि ऐसे मेडिकल कैम्प की जरूरत ज़्यादा है क्यूंकि कोरोना के बाद लोग बहुत तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं खासकर मेडिकली। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं वो इस तरह के मेडिकल कैंप में अपनी जांच निशुल्क करवा लेते हैं। हम लोग ऐसे और भी कैंप का आयोजन करेंगे।



