DharamGhaziabadNationalUttar Pradesh

27 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय का हुआ उदघाटन

  • कार्यक्रम 08 एवं 09 नवम्बर 2025 को अग्रसेन भवन लोहिया नगर में आयोजित होगा : जे.के.गौड़
गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद के 27 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के मुख्य पंजीकरण कार्यालय का उदघाटन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पं. संजीव शर्मा विद्यायक रहे। कार्यक्रम के अन्य अतिथि पं. सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पं. के. के. शर्मा आदि रहे, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पं. आदेश शर्मा द्वारा की गई।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के 27 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन विगत 27 वर्षों से लगातार महानगर एवं जनपद शाखा द्वारा आयोजित किया जाता रहा है। पिछले वर्ष लगभग 600 पंजीकरण हुए थे। इस वर्ष लगभग 700 की संभावना है। आज पहले दिन ही 25 पंजीकरण हो चुके हैं। यह कार्यक्रम 08 एवं 09 नवम्बर 2025 को अग्रसेन भवन लोहिया नगर में आयोजित होगा। इस परिचय सम्मलेन में एन.सी.आर. के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं यू.पी. के दुरस्त जनपदों से भी पंजीकरण होते हैं। बाहर के जनपदों से पंजीकरण करने वाले अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा नि:शुल्क की जाती है।
पंजीकरण मुख्य पंजीकरण कार्यालय एवं पश्चिमी उ० प्र० के विभिन्न जनपदों के स्थानीय कार्यालय में कराए जा सकते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन भी संस्था की वेबसाइट www.abbmsgzb.in के माध्यम द्वारा कर ई-मेल: abbmgzb@gmail.com पर भेजे जाएंगे।
उदघाटन में पं.जे.के.गौड़, पं. जयनन्द शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं. नरेश पाल कौशिक, पं. नरेन्द्र कुमार शर्मा,  पं. अमित भारद्वाज, पं. विष्णु शर्मा, पं. परमानन्द गौड़, पं. आदेश शर्मा, पं. आर.के शर्मा, पं. विजय भरद्वाज, पं. संदीप शर्मा, पं. हरी ओम शर्मा, पं. आशुतोष शर्मा, पं. जे.पी.शर्मा, पं. हिमांशु भरद्वाज, पं. धीरज भार्गव, पं. डी.डी.शर्मा, पं. अशोक शर्मा, पं. फेरुदत्त शर्मा, पं. सुरेन्द्र शर्मा, पं. एस.के.शर्मा, पं. नितिन शर्मा, पं. राजेंद्र शर्मा, पं. मदन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button