DharamGhaziabadUttar Pradesh

उजाला समिति ने बसंतपुर सैंतली गांव में धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार

गाजियाबाद। बसंतपुर सैंतली मुरादनगर में उजाला सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में बसंतपुर सैंतली गांव में तीज का त्यौहार हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की 100 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देधा गांव की प्रधान श्रीमती रचना जी रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती कमलेश शर्मा तथा एस.के.एस. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती उषा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

समिति की अध्यक्ष डॉ. नीलम शर्मा ने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तीज का त्यौहार भारतीय संस्कृति में महिलाओं के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।”

संगठन मंत्री श्रीमती ऋतु गुप्ता ने महिलाओं के लिए रोचक खेलों का आयोजन कराया। समिति की सचिव और पूर्व प्रधान श्रीमती अरुणिमा त्यागी जी ने सभी ग्रामीणों और महिलाओं को तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया तथा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने मिल-जुलकर गुजिया, घेवर और समोसे का स्वाद लिया।

समिति की ओर से सभी महिलाओं को सौभाग्य का सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। महिलाओं के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखते ही बनती थी। उन्होंने उजाला समिति के सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button