GhaziabadNationalUttar Pradesh

गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 14 की बेटी आस्था त्यागी ने रोशन किया नाम

गाजियाबाद। आस्था त्यागी जो वसुंधरा सेक्टर 14 अशोका सोसाइटी की रहने वाली है अत्यधिक प्रतिस्पर्धी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना की प्रतिष्ठित जज एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा में सब लेफ्टिनेंट के रूप में के लिए चयनित होकर गाजियाबाद का नाम रोशन किया और समस्त त्यागी समुदाय और देश को आस्था त्यागी की अभूतपूर्व सफलता पर गर्व है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।

मोरौनी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी आस्था त्यागी, वरिष्ठ कमांडेंट, सी.आई.एस.एफ. सुचित त्यागी और बाड़म, मेरठ, उत्तर प्रदेश, की मूल निवासी श्रीमती सुषमा त्यागी जो दिल्ली उच्च न्यायालय में अभ्यास कर रही अधिवक्ता व मध्यस्थता विशेषज्ञ की सुपुत्री हैं। आस्था की यह यात्रा उनके समर्पण, दृढ़ता और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बचपन से ही आस्था ने अपनी पढ़ाई में असाधारण प्रदर्शन किया और कानून व न्याय के प्रति गहरी रुचि दिखाई। आस्था ने अपनी स्कूली पढ़ाई डीएवी श्रेष्ठा विहार, दिल्ली, और बीए एलएलबी की पढ़ाई प्रतिष्ठित विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एवं एलएलएम की पढ़ाई राजीव गाँधी नेशनल इंटीट्यूट ऑफ लॉ से की।

शिक्षा के अलावा आस्था त्यागी राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन, फुटबॉल और चौकबॉल में उम्दा प्रदर्शन किया। इसके अलावा वह स्टेट लेवल पर बास्केटबाल और लॉन्ग जंप की भी खिलाड़ी रही है। ‘एनसीसी’ में आस्था ने रूस जाकर भारत का प्रतिनिधीत्व किया और ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त किया। आस्था ने रिपब्लिक डे परेड कैंप में भी भाग लिया और दिल्ली से बेस्ट कैडेट आर्मी चुनी गई। उनके कठोर परिश्रम और परिवार व गुरुजनों के समर्थन से यह भव्य सफलता प्राप्त हुई।

भारतीय नौसेना में जेएजी शाखा कानूनी सलाह प्रदान करने और सैन्य कानून के उचित प्रशासन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस शाखा में सब लेफ्टिनेंट के रूप में, आस्था त्यागी न्याय बनाए रखने, कानूनी मामलों पर सलाह देने और नौसेना बलों के नैतिक ढांचे में योगदान करने के लिए जिम्मेदार होंगी।

यह उल्लेखनीय है कि आस्था की एक छोटी बहन आकांक्षा त्यागी भी भारतीय नौसेना में चयनित हुई है, जो उनके परिवार की राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संपूर्ण त्यागी परिवार और शुभचिंतकों ने सब लेफ्टिनेंट आस्था त्यागी को भारतीय नौसेना में एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि आशा की किरण है और एक गौरवपूर्ण क्षण है, यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

हम सब लेफ्टिनेंट आस्था त्यागी को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं और सेवा और सम्मान के मार्ग को चुनने के लिए उनकी सराहना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button