DharamUttar Pradesh

श्री बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर धर्म व सत्य की विजय का प्रतीक होगा : श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

  • कॉरिडोर के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
  • महाराजश्री बोले, यह योगी राज है, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्राचीन मंदिरों का विकास कराया जा रहा है।

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनाए जाने का स्वागत किया। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया।

महाराजश्री ने कहा कि श्री बांके बिहारी जी की महिमा अपरम्पार है। उनके दर्शन मात्र से ही सब कष्टों से छुटकारा मिलता है और जीवन धन्य हो जाता है। बडे-बडे राजा- महाराजा, बादशाह और विश्व भर की प्रमुख हस्तियां तक उनके दरबार में हाजिरी लगाकर खुद के जीवन को धन्य बनाते चले आ रहे हैं। विश्व भर से श्रद्धालुओं की अपार भीड प्रतिदिन बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए मंदिर आती है। मंदिर व उसके आसपास जगह ना होने से यहां भगदड आदि का डर रहता है। इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया तो कुछ स्वार्थी लोगों ने अपने स्वार्थ में इसका विरोध किया। इस पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चला तो वहां से भी फैसला कॉरिडोर बनाने के पक्ष में आया और अब वहां मंदिर के धन से ही कॉरिडोर का निर्माण होगा। इससे मंदिर के धन का सदुपयोग भी हो सकेगा। योगी सरकार से पूर्व की सरकारों ने मंदिर के धन का दुरूपयोग किया, मगर योगी सरकार उएसका सदुपयोग मंदिर का कॉरिडोर बनाने में करेगी।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि मोदी व योगी सरकार में देश के सभी प्राचीन धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार कराया जा रहा है, उनका विकास कराया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्राचीन मंदिरों का विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जा रहा है। आगरा के र्कैलाश मंदिर, गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के बाद अब वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर का बनना धर्म व सत्य की विजय है। यह योगी राज है जिसमें प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आए धन का सदुपयोग मंदिरों के विकास में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button