GhaziabadUttar Pradesh

नवम् संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन 04 मई से 25 मई तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में

गाजियाबाद। नवम संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बाँडी केयर कप नवम् संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन 04 मई से 25 मई तक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम गाजियाबाद में किया जा रहा है।
इस अवसर पर चेयरमैन विश्वजीत सिंह ने बताया कि श्री संदीप सूरी की याद में यह टूर्नामेंट दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में प्रति वर्ष खेला जाता है।
इस टूर्नामेन्ट में दिल्ली एन०सी०आर० से श्रेष्ठ 12 (बारह) टीमों को प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया है जिनमें मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन, सोनेट क्लब, एल०बी० शास्त्री, रवि ब्रदर्स, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी, वी०वी०आई०पी० क्रिकेट इन्स्टीट्यूट, टी०एन०एम० क्रिकेट एकेडमी, नोएडा वंडर्स, ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी, कारपेडियम इण्डिया, गोल्डन हाक्स, यू०पी० पुलिस है।
यह टूर्नामेंट यूपीसीए से पंजीकृत है तथा लीग कम नॉक आउट आधार पर आई०सी०सी० नियमानुसार खेला जायेगा। टूर्नामेन्ट में अम्पायरिंग उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नामित अम्पायरों द्वारा की जायेगी। सभी मैच 40-40 ओवर के होंगे। टीमें प्रातः 07:30 बजे रिपोर्ट करेंगी।
इन बारह टीमों को चार पूल में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम दो-दो मैच खेलेगी तथा प्रत्येक पूल की टॉप टीमें सेमी फाईनल में प्रवेश करेगी। तदउपरान्त नॉक आउट आधार पर मैच आयोजित किये जायेंगे। सभी मैचों का यूट्यूब से सीधा प्रसारण किया जायेगा।
इस टूर्नामेन्ट का फाइनल मैच दूधिया प्रकाश में, सफेद गेंद व रंगीन ड्रेस में खेला जायेगा। सेमीफाईनल में हारने वाली टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। विजेता व उपविजेता टीमों को बॉडी केयर कम के साथ सभी खिलाड़ियों को आकर्षक, व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज व ऑलराउंडर, मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा एवं टूर्नामेन्ट के प्रत्येक मैच में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज तथा शतक बनाने वाले बल्लेबाज को भी आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। टूर्नामेन्ट का उद्घाटन रविवार को प्रातः 09 बजे प्रवीन त्यागी सी०एम०डी० वी०वी०आई०पी० ग्रुप द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button