GhaziabadLiteratureUttar Pradesh

एमएलसी दिनेश कुमार गोयल बने अध्यक्ष, शिक्षा के विकास का लिया संकल्प

  • श्री ठाकुरद्वारा शिक्षा संस्थान में चुनाव सम्पन्न

गाजियाबाद। हापुड़ रोड तिराहा स्थित श्री ठाकुरद्वारा शिक्षा संस्थान (पंजीकृत) में बुधवार को हुए चुनाव में शिक्षा व समाजसेवा में सक्रिय विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश कुमार गोयल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व में नव निर्वाचित प्रबंध समिति ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजकुमार शर्मा द्वारा घोषित परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार गोयल (साबुन वाले), प्रबंधक पद पर ज्ञान प्रकाश गोयल, उप-प्रबंधक पद पर अनिल कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर मोहित गुप्ता निर्वाचित हुए। वहीं शरद कुमार गर्ग, नरेश चंद्र गर्ग, ईश्वर सिंह गुप्ता, शिवांक गर्ग, अनिल कुमार गर्ग, विभोर गोयल, विपिन कंसल एवं आलोक गर्ग समिति के सदस्य चुने गए। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा पदेन सदस्य के रूप में समिति में सम्मिलित की गईं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वागत समारोह में प्रधानाचार्या एवं अध्यापिकाओं ने नवनिर्वाचित समिति का अभिनंदन करते हुए विद्यालय की समस्याएँ रखीं। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (एमएलसी) ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि वे संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
श्री गोयल ने कहा, “यह संस्थान गाजियाबाद ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अग्रणी केंद्र बनेगा। छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाएँ, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।”
गौरतलब है कि दिनेश कुमार गोयल लंबे समय से सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार, गरीब व जरूरतमंद छात्रों की मदद और सामाजिक विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता और जनसेवा के कारण ही उन्हें व्यापक समर्थन मिला और संस्थान के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में मौजूद शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और समिति को शुभकामनाएँ देते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की आशा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button