GhaziabadUP PoliceUttar Pradesh

डॉ.के.एन.मोदी ग्लोबल स्कूल में पिंक पुलिस यूनिट ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए किया जागरूक

मोदीनगर (हिंद आत्मा)। डॉ.के.एन.मोदी ग्लोबल स्कूल में पिंक पुलिस यूनिट द्वारा कक्षा 8 व 9 की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसका उद्देश्य छात्राओं को आत्म सुरक्षा,
सतर्कता सहित महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करना था।

शुक्रवार को हापुड रोड स्थित डॉक्टर के. एन. मोदी ग्लोबल स्कूल में महिला पिंक पुलिस यूनिट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन स्कूल की कार्य वाहक प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने करते हुए पिंक पुलिस यूनिट सहित उनकी प्रभारी उषा मलिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रा ओं को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि स्कूली छात्राएं शिक्षित होने के साथ-साथ सजग और आत्मनिर्भर भी बन सके। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला थाना प्रभारी उषा मलिक ने अपने संबोधन के दौरान छात्राओं को उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए असहज स्थिति में लिए जाने वाले निर्णयों सहित विषम परिस्थिति में पुलिस के माध्यम से उन्हें मिलने वाली सहायताओं के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान प्रभारी उषा मलिक ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और साहसपूर्वक किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी सुरक्षा से संबंधित अनेको प्रश्न पुलिस अधिकारियों से पूछे,जिनका महिला थाना प्रभारी ने सरल एवं संवेदनशीलता से सटीक जानकारी उपलब्ध करायी।
इस सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन ने पिंक पुलिस यूनिट का विशेष धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button