राजकीय शिक्षक सम्मान 2025 में शैक्षिक पहल एवं नवाचार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

- 11 इनोवेटिव स्टॉल्स में दिखा दिल्ली की शिक्षा यात्रा का नया रूप
नई दिल्ली। त्यागराज स्टेडियम में शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक महाकुंभ राजकीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा राजकीय शिक्षक सम्मान 2025 के अवसर पर त्यागराज स्टेडियम में शैक्षिक पहल एवं नवाचार प्रदर्शनी का भी आयोजन किया।

इस विशेष प्रदर्शनी में दिल्ली की शिक्षा यात्रा के परिवर्तनकारी स्वरूप को 11 इनोवेटिव स्टॉल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिनमें
- मुख्यमंत्री श्री स्टॉल
- कला प्रदर्शनी
- समग्र शिक्षा एवं विद्यांजलि
- पुस्तकालय शाखा एवं आई.ई.बी.
- व्यावसायिक शाखा
- भाषा प्रयोगशाला एवं नीव
- राष्ट्रीय नीति Science of Living
- निपुण संकल्प
- ई.वी.जी. ब्यूरो
- खेल शाखा
- सरदार पटेल स्कूल एवं बाल भारती स्कूल्स
सम्मिलित है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदर्शनी में आयोजित सभी स्टालों को ध्यान से देखा और बच्चों द्वारा किए गए नवाचारों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे इस प्रकार से उन्नत और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ नए प्रयोग कर रहे हैं वह विकसित भारत की ओर एक बढ़ता हुआ कदम है।

इस प्रदर्शनी की कुछ विशेषताएं भी थी जैसे ज्ञान और प्रगति के भारत के विज़न का प्रतीक भव्य राष्ट्रीय प्रतीक स्थापना। साथ ही एक अनोखी डिजिटल प्रदर्शनी “विरासत भी, विकास भी”, जो वैदिक युग से लेकर आधुनिक भारत तक की शिक्षा की इतिहास यात्रा को दर्शाती है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने भी प्रदर्शनी में आयोजित सभी स्टालों में घूम-घूम कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षा निदेशालय को इस विशेष प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।



