EducationGhaziabad

उजाला समिति ने लिया मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बेटियों को आगे बढ़ाने का संकल्प

  • समिति अध्यक्ष ने अपने जन्म दिवस और नवरात्रि के शुभ अवसर पर पुरातन छात्रों को किया सम्मानित
  • उजाला समिति द्वारा प्रथम पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजन।

गाजियाबाद। उजाला सामाजिक सेवा समिति और कंपोजिट विद्यालय असालतनगर के संयुक्त सौजन्य से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रथम पुरातन छात्र मिलन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सोमवार को विद्यालय प्रांगण में हुआ।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, बेटियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया समिति द्वारा विद्यालय के ग्रीन क्लब के विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री जमुना प्रसाद, जिला समन्वय बालिका शिक्षा कुणाल मुदगल तथा जनपद नोडल श्रीमती पूनम शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव, रेनू मैडम और उजाला समिति के मेंबर्स द्वारा किया गया।

रेनू चौधरी द्वारा बेटियों के कौशल विकास हेतु समिति के सौजन्य से पुरातन छात्राओं के लिए 6 माह का सिलाई कला कोर्स भी शुभारंभ किया गया।

समिति की अध्यक्षा डॉ. नीलम शर्मा ने अपने जन्मदिवस एवं नवरात्रि पर्व पर बेटियों को सम्मानित किया और इको क्लब के बच्चों को टी-शर्ट का तोहफ़ा दिया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

समिति अब तक 23 से अधिक बेटियों की फीस भरकर उन्हें शिक्षा की राह पर अग्रसर कर चुकी है। साथ ही, समिति 32 से अधिक सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएँ दे चुकी है।

इस अवसर पर ओ.पी. यादव ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। वहीं जमुना प्रसाद ने कहा कि समिति बच्चों को शिक्षा के लिए लगातार प्रेरित कर रही है, जो सराहनीय है।

सहायक अध्यापिका रेनू चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों को आगे बढ़ाना, उन्हें शिक्षा और हुनर के अवसर प्रदान करना है डॉ. नीलम शर्मा ने रेनू चौधरी के प्रयासों की सहारना की और कहा कि सभी शिक्षक अगर इतनी मेहनत और लगन से बच्चों को पढ़ायेगे तो तभी देश उन्नति करेगा।मुख्य रूप से समिति की सचिव अरुणिमा त्यागी ,संगठन मंत्री रितु गुप्ता, संगठन मंत्री उषा शर्मा स्कूल की प्रधानाचार्य ममता त्यागी और स्कूल के सभी बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button