DharamGhaziabad

जिलाधिकारी दीपक मीणा को समाजसेवी अजय गुप्ता ने दी होली की शुभकामनाएं, की शिष्टाचार भेंट

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि होली के महान पर्व पर गाजियाबाद के युवा एवं कर्मठ जिलाधिकारी दीपक मीणा को होली की शुभकामनाएं देते हुए शिष्टाचार भेंट  की। उन्होंने महानगर के व्यापारियों और नागरिकों की तरफ से एक राम दरबार का प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों और शहर के नागरिको का आभार व्यक्त किया।
होली की शुभकामनाएं देते हुए महानगर के निवासियों से अपील की कि होली भाईचारे और प्यार का प्रतीक है इसे संयम और हर्षोल्लास और सादगी के साथ त्यौहार का आनंद उठाएं, होली के दिन कोई हुड़दंग और शराब पीकर वाहन ना चलाएं, जिससे कोई दुर्घटना ना हो और आपकी होली का त्यौहार फीका न पड़ जाए। क्योंकि होली रंगों का त्यौहार है, जीवन में अगर रंग ना हो तो, जीवन व्यर्थ और बेकार है, अजय गुप्ता ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button