GhaziabadLifestyleUttar Pradesh

सर्वेश पाठक को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने सम्मानित किया

  • एक लाख 30 हज़ार यूनिट रक्तदान करा रचा इतिहास

गाजियाबाद। भारतीय श्रमिक कामगार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव और वन, पर्यावरण, जलवायु संवर्धन परिषद भारत के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सर्वेश पाठक को उनके जन्म दिवस पर संपूर्ण भारत में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के माध्यम से एक लाख 30 हज़ार यूनिट रक्तदान जैसे ऐतिहासिक आयोजन के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा लंदन में सम्मानित किया गया।
वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के सीईओ संतोष शुक्ल ने लंदन स्थित कार्यालय में पाठक को सम्मानित करते हुए कहा कि वो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को समाज सेवा के महान कार्य में परिवर्तित कर लाखों लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से जोड़कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। रक्तदान केवल एक सेवा नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ये अमीर गरीब, मजदूर किसान, छात्र शिक्षित सभी को एक सूत्र में बांधता है। जब किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तब न जाति देखी जाती है न धर्म। उस समय केवल इंसानियत सामने होती है। ये आयोजन न केवल मानव सेवा की मिसाल है बल्कि देश भर के युवाओं के लिए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button