GhaziabadLucknowUttar Pradesh

रवींद्र कुमार मंदर होंगे गाजियाबाद के नए जिलाधिकारी

  • गाजियाबाद, नोएडा समेत प्रदेश के 23 आईएएस अधिकारी इधर से उधर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में रविवार को बंपर तबादले कर दिए गए हैं। सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, मिजार्पुर, गोंडा और ललितपुर समेत कुल 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। गाजियाबाद में आईएएस रवींद्र कुमार मंदर डीएम बनाए गए। दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है वहीं, नोएडा की नई डीएम मेघा रूपम होंगी। राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही, वित्त विभाग की सचिव रही मिनिष्ती एस. नई गन्ना आयुक्त बनाई गई हैं।
तबादलों के क्रम में गोंडा की जिलाधिकारी रहीं नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। इसी तरह बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। कृष्ण करुणेश का तबादला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी नए डीएम की तैनाती की गई है। गाजियाबाद के डीएम रहे दीपक मीणा को गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया है। साथ ही, प्रयागराज के डीएम रहे रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का डीएम नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम रहे मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया। प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी और आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। ऐसे ही कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है।
अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी, अमनदीप डुली को जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार को जिलाधिकारी मिजार्पुर, प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी गोंडा, जय नाथ यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन, प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button