राधा रसोई में गरीबों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन
- युवा एकता समिति ने शुरू की राधा रसोई व ग्लैमर घर ब्यूटी सेंटर जिसके उद्घाटन अवसर पर प्रदेश सरकार मंत्री व विधायक सहित पालिका चेयरमैन रहे मौजूद
मोदीनगर (हिन्द आत्मा)। युवा एकता सेवा समिति संगठन द्वारा नगर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद राधा रसोई व ग्लैमर घर ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की।जिसका फीता काटकर उद्घाटन विकास गुप्ता चेयरमैन कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश एवं संजीव गुप्ता सिक्का अध्यक्ष उपभोक्ता सहकारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में शामिल मंत्री के अलावा स्थानीय विधायिका व पालिका चेयरमैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शुक्रवार को युवा एकता समिति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गोविंदपुरी में राधा रसोई वह ग्लैमर घर ब्यूटी पार्लर की शुरुआत विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद की।जिसका उद्घाटन कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश एवं संजीव गुप्ता सिक्का अध्यक्ष उपभोक्ता सहकारी संघ उत्तर प्रदेश सहित स्थानीय विधायिका एवं पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार मंत्री के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अलका चौधरी ने बताया कि उनकी संस्था युवा एकता सेवा समिति पिछले अनेको वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।इसी कड़ी में संगठन मोदीनगर द्वारा गोविंदपुरी में राधा रसोई सहित ग्लैमर घर ब्यूटी सेंटर की शुरुआत की है जिसमें गरीब व मजदूर लोगों को 5 रुपए में भरपेट स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।
इसके अलावा उनकी संस्था ग्लैमर घर ब्यूटी सेंटर के माध्यम से ब्यूटी पार्लर कोर्स की भी शुरुआत की है जिसमें गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने के साथ-साथ गरीब वर्ग की लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अलका चौधरी व उनके संगठन साथियों ने घोषणा करते हुए बताया कि संगठन की तरफ से गरीब कन्याओं की शादि के लिए ब्राइडल मेकअप मुफ्त करने के अलावा उन्हें पांच साड़ियां उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण सहित गरीब वर्ग के उत्थान के लिए भारतवर्ष में उनके संगठन से जुड़े करीब 3 हजार से अधिक लोग समाज सेवा कार्य मैं दिन-रात लगे हैं।
उनकी संस्था बुजुर्ग लोगों के नेत्रों की शल्य चिकित्सा भी मुफ्त में करने के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में आम जन को जागरुक भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे मुख्य लोगों में संगठन राष्ट्रीय महामंत्री पूजा कपिल मिश्रा, संजय त्यागी जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा, सचिन त्यागी देहात मंडल अध्यक्ष, सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज अध्यक्ष मां शाकंभरी पीठाधीश्वर सहारनपुर, प्रदेश अध्यक्ष अंकित भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रभारी रश्मि चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा खेड़ा कोर, कमेटी सदस्य अरूण गोयल, प्रदेश मंत्री अमित चौधरी, मेरठ जिलाध्यक्ष उमा त्यागी, प्रदेश मिडिया प्रभारी पारूल सिरोही, आशीष, दीपक, पंकज, नगर अध्यक्ष मोना सिंह, जिला उपाध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष आशू शर्मा, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



