GhaziabadNationalNoidaUttar Pradesh

पर्यावरण, सुरक्षा, हरित पहल और सामाजिक उत्थान के प्रति एनटीपीसी दादरी की सतत प्रतिबद्धता : के. चंद्रमौलि

  • एनटीपीसी दादरी में प्रेस वार्ता का सफल आयोजन

दादरी। एनटीपीसी दादरी में 26 अप्रैल 2025 को मीडिया संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख के. चंद्रमौलि ने संवाद करते हुए मीडिया की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया तथा परियोजना द्वारा क्षेत्रीय विकास व पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

श्री चंद्रमौलि ने अपने संबोधन में पर्यावरण, सुरक्षा, हरित पहल और सामाजिक उत्थान के प्रति एनटीपीसी दादरी की सतत प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी.एन. गुप्ता ने सुरक्षा नीतियों पर प्रकाश डाला, जबकि मानव संसाधन विभाग के. ऋतेश भारद्वाज ने मॉडल स्कूल निर्माण, साइकिल वितरण, रोजगार एवं पोषण मेलों तथा बालिका सशक्तिकरण अभियानों की जानकारी दी।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे प्रयासों, जैसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के संचालन की जानकारी दी। ईएमजी विभाग से अपर महाप्रबंधक बनिस कुमार झा ने पर्यावरण मानकों के अनुपालन और वृक्षारोपण अभियानों का विवरण प्रस्तुत किया।

अपर महाप्रबंधक (दादरी गैस) डी.के.एस. रौतेला एवं प्रबंधक (ईईएमजी) सुश्री शिवाली कल्सी ने विद्युत उत्पादन में न्यूनतम आंशिक लोडिंग (0.06%) और उच्च वार्षिक डीसी (93.99%) सहित एनटीपीसी दादरी द्वारा हाल ही में स्थापित उल्लेखनीय रिकॉर्ड तथा प्राप्त सुरक्षा एवं पर्यावरण पुरस्कारों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) गुरु प्रसाद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यपालक (नैगम संचार) सुयश ठाकुर ने किया।

अंत में पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका परियोजना प्रमुख एवं वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा विस्तारपूर्वक और संतोषजनक उत्तर दिया गया। एनटीपीसी दादरी ने समग्र विकास व सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button