EducationGhaziabadLifestyleUttar Pradesh

आइकन नर्चरिंग इनोसेंस, नेहरू नगर में भव्य बेबी शो का आयोजन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित आइकन नर्चरिंग इनोसेंस, नेहरू नगर में शनिवार को एक रंगारंग बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू नगर वार्ड के पार्षद उदित मोहन रहे। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर नीरज वत्स, श्रीमती प्रीति शर्मा तथा ब्रांच हेड सुश्री गरिमा गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ उदित मोहन एवं नीरज वत्स द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उदित मोहन ने बेबी शो में भाग ले रहे नन्हे बच्चों को आशीर्वाद दिया और छोटे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आइकन स्कूल की सराहना की।
इस अवसर पर नीरज वत्स ने बताया कि आइकन की 21 वर्षों की समृद्ध शैक्षणिक विरासत है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि स्कूल छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें एक सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करता है, ताकि बच्चे स्कूल में भी घर जैसा अनुभव करें।

बेबी शो में बच्चों ने चबी चीक्स, क्यूट स्माइल, फैंसी ड्रेस और स्पार्कलिंग आइज़ जैसी विभिन्न श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button