टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लोहिया नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर टीबी मुक्त भारत अभियान के समर्थन में चल रहे 100 दिवसीय सघन अभियान की सार्थकता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद द्वारा लोहिया नगर स्थित राणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर गाजियाबाद के प्रतिष्ठित अस्पताल यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा किया गया।

शिविर में जिला क्षय रोग विभाग के विशेष प्रयासों से मोबाइल एक्स-रे मशीन भी स्थापित की गई, जिसके माध्यम से क्षय रोग की शंका के निवारण हेतु लगभग 35 चयनित व्यक्तियों का एक्स-रे परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन, डाइटिशियन, फिजियोथैरेपिस्ट एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों सहित कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही उन्हें रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने के लिए यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में आमंत्रित किया गया।

इस शिविर के सफल आयोजन में राणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त स्टाफ के अतिरिक्त पूनम सिसोदिया, सीमा चौधरी, मूलचंद गौड़, राकेश गुप्ता, डालचंद बंसल, प्रीतम लाल, छोटेलाल कनौजिया, चंचल जैन, सिद्धार्थ जैन, त्यागी जी, अनामिका अग्रवाल तथा क्षय रोग विभाग से दीपाली गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा।



