DelhiHealth

प्रवासी सामाजिक सांस्कृतिक संगठन का प्रयास स्वागत योग्य : सुब्रत हलदर

स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न

पश्चिमी दिल्ली। प्रवासी सामाजिक सांस्कृतिक संगठन ने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े और असहाय वर्गों के लिए रविवार को नई सीमापुरी स्थित वाल्मीकि आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।

संस्था के विशेष सलाहकार सुब्रत हलदर ने बताया कि यह शिविर एनबीसीएफडीसी (भारत सरकार का उपक्रम) के सीएसआर फंड से प्रायोजित था। शिविर में नेत्र परीक्षण (श्रेया नेत्र केंद्र), आंतरिक चिकित्सा (डॉ. आमोद कुमार एवं डॉ. मितेश दयाल) तथा शुगर व बीपी जाँच जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर लगभग 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं।

संगठन के अध्यक्ष पल्लब बसाक ने एनबीसीएफडीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे ही कल्याणकारी कार्य करती रहेगी। महासचिव चिरब्रत सरकार ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रायोजक संस्था से अन्य सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने का अनुरोध किया।

अंत में, मुख्य सलाहकार सुब्रत हलदर ने स्थानीय विधायक वीर सिंह धिंगान, पार्षद श्रीमती मोहिनी जीनवाल और पूर्व पार्षद सुनील कुमार झा को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button