भगवान परशुराम भवन एवं महर्षि भारद्वाज चौक की स्थापना की मांग

गाजियाबाद। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शहर विधायक संजीव शर्मा के माध्यम से दो महत्वपूर्ण मांगें रखते हुए ज्ञापन सौंपा। पहली मांग गाजियाबाद में भगवान परशुराम भवन के निर्माण के लिए स्थान निर्धारित करने की है, जबकि दूसरी मांग नेहरू नगर-तृतीय, राकेश मार्ग पर महर्षि भारद्वाज चौक की स्थापना की गई है।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद में अब तक ब्राह्मण समाज के लिए ऐसा कोई स्थान उपलब्ध नहीं है, जहां समाजजन एक साथ बैठकर अपने सुख-दुख की चर्चा कर सकें। हर समाज के लिए स्थल निर्धारित हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज इस सुविधा से वंचित है। ऐसे में भगवान परशुराम भवन की स्थापना आवश्यक है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ब्राह्मण समाज को विधायक संजीव शर्मा से अपेक्षा है कि वे “हनुमान की भूमिका” निभाते हुए इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उसे मूर्त रूप देंगे। महासभा ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जरूर इस पर विचार कर समाज की भावनाओं का सम्मान करेंगे।
इस अवसर पर महासभा के नानक चंद शर्मा, ऋषि पाल शर्मा, आरसी शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, परमवीर शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव कुमार, विनीता पाल, छोटे लाल कनौजिया, नानक चंद तोमर, कृष्णपाल, मिलन मंडल, एन. कुमार, कार्तिक शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



