NationalUttar Pradesh

प्रधानमंत्री म्यूजियम हॉल में 5 अक्टूबर को जुटेंगे देश-दुनिया से एलुमनी

  • अउआ के रजत जयंती समारोह को अंतिम रूप

गाजियाबाद। दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय (त्रिमूर्ति भवन) में आगामी 5 अक्टूबर को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त करने वाले देश-दुनिया से पुराछात्र जुटेंगे। मौका होगा अउआ के रजत जयंती समारोह का। आज अउआ की कार्यकारिणी बैठक में इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक संस्था के अध्यक्ष गाजियाबाद के पूर्व मुख्य नगर आयुक्त एस.के.सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें महासचिव पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. शिखा दरबारी, उपाध्यक्ष जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह व अधिवक्ता डी.सी.श्रीवास्तव, संगठन सचिव व औद्योगिक सलाहकार राहुल सक्सेना, शिक्षाविद विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अजय औदीच्य, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश तिवारी और प्रतीक बिल्डर्स के मैनेजर आलोक सिन्हा ने हिस्सा लिया। बैठक में समारोह की शुरुआत से लेकर अंत तक के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया और किसे क्या जिम्मेदारी निभानी है, यह तय किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पुराछात्रों की शहर और राज्यवार सम्पर्क समितियां बनाई गई और उन्हें अपने शहरों व राज्यों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त मनीषियों से सम्पर्क कर रजत जयंती समारोह के लिये आमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस समारोह में अजय औदीच्य की संपादित स्मारिका ‘त्रिपथगा’ का विमोचन भी होगा, जिसमें विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त मूर्धन्य विद्वानों के लेख, संस्मरण, कविताएं और विचार हैं। समारोह के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्रसंघ की 25 साल की विकास यात्रा पर एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रसारित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button