FilmiGhaziabadUttar Pradesh

एक्ट्रेस श्वेता चौहान बनीं ‘सैल्यूट तिरंगा’ की उत्तर प्रदेश महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी संगठन ‘सैल्यूट तिरंगा’ ने अपने विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रसिद्ध हरियाणवी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो एक्ट्रेस और मॉडल श्वेता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा गाजियाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने श्वेता चौहान को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रवादी कार्यों, तिरंगा यात्राओं, वृक्षारोपण और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि श्वेता चौहान की राष्ट्रप्रेम की भावना और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन का तेजी से विस्तार होगा और महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानन्द पोखरियाल ने भी श्वेता को बधाई दी और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष अंशु चौधरी, विशाल नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनुज त्यागी, वैभव चौधरी, सतेंद्र राघव, डा सुभाष तोमर सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष संयम त्यागी ने सैकड़ों युवाओं के साथ श्वेता चौहान का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और खुशी जाहिर की।

श्वेता चौहान 100 से अधिक हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं तथा समाजसेवा में भी सक्रिय हैं। नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगी और महिलाओं को राष्ट्रसेवा से जोड़ेंगी।

‘सैल्यूट तिरंगा’ संगठन देशभर में तिरंगा यात्राएं, सामाजिक सेवा और राष्ट्रवादी कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में यह विभिन्न राज्यों और विदेशों तक सक्रिय है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि आज का यह अवसर ‘सैल्यूट तिरंगा’ संगठन के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। श्वेता चौहान जी जैसे प्रतिभाशाली और राष्ट्रप्रेमी व्यक्तित्व ने उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है। श्वेता जी न केवल एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस हैं, बल्कि उनकी समाजसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
युवा विंग की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत कर हमें अपार खुशी हुई। यह स्वागत केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की एकता और उत्साह का प्रतीक है। श्वेता जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिलाएं और युवतियां राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ेंगी। हम तिरंगा यात्राओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों और सामाजिक सेवा को नई गति देंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी के मार्गदर्शन में ‘सैल्यूट तिरंगा’ देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर रहा है। मैं श्वेता जी को हृदय से बधाई देता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि युवा विंग उनका पूर्ण सहयोग करेगा। आइए, हम सब मिलकर तिरंगे की शान को बुलंद करें और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button