National

केंद्र सरकार ने गरीबों से अपना मुंह मोड़ लिया है…राहुल गांधी का हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने केंद्र सरकार पर गरीबों और मेहनतकश से उनके हाल पर छोड़ने का आरोप लगाया है.

राहुल गांधी ने इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान करते हुए White Tshirt Movement की शुरुआत का ऐलान किया है और लोगों से अपील की है कि वे इस आंदोलन से जुड़ें.

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल साइट एक्स पर ट्वीट कर कहा कि आज मोदी सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया हैय सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है.

इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button